Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

दांडी मार्च

दिनांक
12/03/2026
स्थान
जयपुर


दांडी मार्च केवल नमक कानून के विरुद्ध आंदोलन नहीं था, बल्कि अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक प्रतिरोध था।

आज जयपुर में भारत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दांडी मार्च स्मृति पदयात्रा (शहीद स्मारक से गांधी वाटिका) में शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र नमन किया।

जब लोकतंत्र के समक्ष नई-नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, ऐसे समय में बापू के सत्य, अहिंसा और जनशक्ति के गांधीवादी मूल्यों को फिर से आत्मसात करना ही लोकतांत्रिक आदर्शों को सशक्त करने का सबसे प्रभावी मार्ग है।

Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher