Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

सद्भावना के सिपाही

दिनांक
27/08/2026
स्थान
जयपुर


आज 49, सिविल लाइंस आवास पर "सद्भावना के सिपाही" संगठन के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

वर्ष 2001 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की पहल और सोच के अनुरूप इस संगठन की परिकल्पना की गई, जिसका उद्देश्य प्रेम, शांति, सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक एकता के लिए कार्य करना है।
इस संगठन में समाज के सभी वर्गों से जुड़े बुद्धिजीवी, पत्रकार, वकील, साहित्यकार, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य प्रबुद्ध नागरिक शामिल हैं, जो देश की धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher