Shri Ashok Gehlot
Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura
मुख्य पृष्ठ
जीवन परिचय
फोटो दीर्घा
कार्यक्रम
प्रेस वार्ता
प्रेस-विज्ञप्ति
संपर्क करे
प्रेस वार्ता
पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर मीडिया को प्रतिक्रिया दी :
दिनांक
20/04/2026
स्थान
जयपुर
पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर मीडिया को प्रतिक्रिया दी :
देखिए पूरा राजस्थान बहुत चिंतित हो गया जब सुना कि आग लगी है वहां पर और धीरे- धीरे पब्लिक में जो रिएक्शन भी है और ये उत्सुकता भी है कि आग क्यों लगी? क्योंकि जहां पीएम खुद आ रहे हों और उस परियोजना में एक दिन पहले ऐसी घटना हो जाए तो स्वाभाविक है लोग चिंतित होंगे।
अब HPCL राजस्थान रिफाइनरी मैनेजमेंट की ड्यूटी है कि वो पता करें कि आग लगने के क्या कारण रहे होंगे और आवश्यकता हो तो भारत सरकार या राजस्थान सरकार सोचे कि कोई अगर उसकी उच्च स्तरीय जांच करवानी है तो वो करवाएं। पीएम की विजिट के पहले आग लग जाए तो कई तरह के प्रश्न खड़े हो जाते हैं।
इस रिफाइनरी का काम 2013 में हमने प्रारंभ कराया था। श्रीमती सोनिया गांधी जी भी आई थीं, श्री वीरप्पा मोइली आए थे, दुर्भाग्य से बाद में राजनीति ऐसी हुई कि चार साल तक बंद पड़ा रहा प्रोजेक्ट। फिर दो तीन साल और लग गए। अनफॉर्चूनेटली ये कभी का पूरा हो जाता पर दुर्भाग्य से हो नहीं पाया। अब उम्मीद जगी थी अब तो कल उद्घाटन, उसके बाद में उत्पादन और उसके बाद में राजस्थान के लोगों को सुकून मिलेगा।
स्टेट गवर्नमेंट को टैक्स मिलेगा , रेवेन्यू मिलेगी और रोजगार बढ़ेंगे। पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स साथ बना है और यह देश की आधुनिकतम रिफाइनरी है तो बहुत बड़ा हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिए थी। तो मैं समझता हूं कि उच्च स्तरीय जांच भी हो तो कोई बुरा नहीं है।
मीडिया द्वारा प्रश्न कि रिफाइनरी के लोकार्पण की और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी का जवाब :
अब पता नहीं आग में कितना नुकसान हुआ है, किस तरह का हुआ है, कितने दिन में, 10 दिन में, एक महीने में कब शुरू करें, वो मैनेजमेंट बता सकता है।
Go to Top
Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher