Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

प्रधानमंत्री के संबोधन पर मीडिया से वार्ता में मेरी प्रतिक्रिया:

दिनांक
18/04/2026
स्थान
जयपुर


प्रधानमंत्री के संबोधन पर मीडिया से वार्ता में मेरी प्रतिक्रिया:

आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह कहा कि देशभर की महिलाएं कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों को कड़ा जवाब देंगी एवं सबक सिखाएंगी। यदि उन्हें अपनी बात पर इतना भरोसा है तो उन्हें इसी मुद्दे पर लोकसभा भंग कर देश में चुनाव करवा कर इस मुद्दे पर नया बहुमत मांगना चाहिए।

2026 की जातिगत जनगणना की बजाय 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना ओबीसी महिलाओं के हक को लूटने जैसा था क्योंकि 2026 की जनगणना के बाद देश में ओबीसी की संख्या पता चलेगी और उनके लिए भी आरक्षण मिल सकेगा।

बंगाल एवं तमिलनाडू के चुनावों के बीच इस तरह का संबोधन आचार संहिता का उल्लंघन है परन्तु चुनाव आयोग भाजपा का चुनाव विभाग बन गया है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher