Shri Ashok Gehlot
Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura
मुख्य पृष्ठ
जीवन परिचय
फोटो दीर्घा
कार्यक्रम
प्रेस वार्ता
प्रेस-विज्ञप्ति
संपर्क करे
प्रेस वार्ता
कांग्रेस सरकार के दौरान हमने विशेष शिक्षकों और मानदेय कर्मियों के हितों का सदैव ध्यान रखा।
दिनांक
24/02/2026
स्थान
जयपुर
मुख्यमंत्री श्री @bjpbhajanlal , कल प्रदेश के विशेष शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर अपनी पीड़ा साझा की। कांग्रेस सरकार के दौरान हमने विशेष शिक्षकों और मानदेय कर्मियों के हितों का सदैव ध्यान रखा।
2020 में मानदेय में 25%, 2021 में मानदेय में दोगुनी एवं 2023 में 10% वार्षिक बढ़ोतरी का प्रावधान किया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 3 वर्षों से इन मानदेय कर्मियों की सुध नहीं ली गई है। हमारी सरकार द्वारा घोषित 10% स्वत: वार्षिक वृद्धि की अनुपालना वर्तमान सरकार में नहीं हो रही है।
मेरा मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इन "विशेष योग्यजन" की सेवा में जुटे शिक्षकों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मानदेय वृद्धि के आदेश तुरंत जारी करें।
Go to Top
Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher