Shri Ashok Gehlot
Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura
मुख्य पृष्ठ
जीवन परिचय
फोटो दीर्घा
कार्यक्रम
प्रेस वार्ता
प्रेस-विज्ञप्ति
संपर्क करे
मेधावी छात्र प्रखर के परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
दिनांक
17/05/2013
स्थान
पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर
जयपुर, 17 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का शुक्रवार को यहां पिंकसिटी प्रेस क्लब में मेधावी छात्र श्री प्रखर डेरोलिया के परिजनों ने गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6.65 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया।
श्री गहलोत ने मेधावी छात्र प्रखर को किडनी रोग से ग्रसित होने के बावजूद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विज्ञान संकाय की बारहवीं परीक्षा की मेरिट में पांचवां स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक प्रखर को आशीर्वाद देते हुए उसे माला पहनाई।
प्रखर की माता श्रीमती ममता ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने डेरोलिया के परिजनों से श्री गहलोत का परिचय कराया।
Go to Top
Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher