Shri Ashok Gehlot
Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura
मुख्य पृष्ठ
जीवन परिचय
फोटो दीर्घा
कार्यक्रम
प्रेस वार्ता
प्रेस-विज्ञप्ति
संपर्क करे
सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा
दिनांक
17/05/2013
स्थान
जयपुर
विभिन्न सडक़ों एवं 33 आरयूबी के निर्माण कार्य जून से पहले प्रारंभ करें
-मुख्यमंत्री
जयपुर, 17 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में विश्व बैंक की सहायता से ग्रामीण सडक़ों, 33 आरयूबी, बीओटी आधारित 6 महत्वपूर्ण सडक़ों सहित मुख्य जिला सडक़ों, कृषि विपणन बोर्ड की सडक़ों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर जून माह से पहले कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
श्री गहलोत आज सायं यहां सार्वजनिक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने प्रत्येक जिला कलक्ट्रेट एवं जिला परिषदों पर निर्माणाधीन जनसुविधा भवनों का निर्माण कार्य जून माह के अन्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रिडकोर द्वारा भाडौती-मथुरा तक निर्माणाधीन सडक़ को शीघ्र पूरा करने को कहा।
श्री गहलोत ने मुंबई स्थित राजस्थान भवन, जयपुर में राजस्थान पुलिस मुख्यालय भवन तथा जोधपुर में निर्माणाधीन उच्च न्यायालय भवन के कार्य को भी समयबद्घ कार्यक्रम के तहत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक़ एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भरतसिंह, सार्वजनिक निर्माण राज्यमंत्री श्री मुरारीलाल मीणा, मुख्य सचिव श्री सी. के. मैथ्यू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री श्रीमत पांडे, प्रमुख शासन सचिव वित्त डॉ. गोविन्द शर्मा, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री जे.सी. महान्ति, मुख्यमंत्री के सचिव द्वितीय श्री रजत मिश्र सहित सडक़, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता, रिडकोर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आरएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Go to Top
Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher